Friday, March 7, 2008

तब इस मीठे मधुमास में मेरा गीत झूमकर गाता है

"जब पायल ठुमके, कंगना खनके झुमका कुछ इतराता है,
जब प्रियतम की पदचाप से भी संगीत उभरकर आता है।
जब दूर कहीं अम्बर धरती से मिलने पर इतराता है,
तब इस मीठे मधुमास में मेरा गीत झूमकर गाता है। "

जीवन ग़ज़ल श्रेयस्कर मेरा

"तन दोहा मन गीत मेरा है,
धर्म सुगम संगीत मेरा है
जीवन ग़ज़ल श्रेयस्कर मेरा,
सृजन सदा से मीत मेरा है|"